रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आरएसएस प्रमुख का शुकतीर्थ दौरा:बोले-भारत को पुरानी नींव पर खड़ा करना होगा, विश्व को देश के ज्ञान की जरूरत – Mohan Bhagwat Says India Must Rebuild On Its Ancient Foundations To Guide The World
मुज़फ़्फ़रनगर

आरएसएस प्रमुख का शुकतीर्थ दौरा:बोले-भारत को पुरानी नींव पर खड़ा करना होगा, विश्व को देश के ज्ञान की जरूरत – Mohan Bhagwat Says India Must Rebuild On Its Ancient Foundations To Guide The World

November 23, 2026


Mohan Bhagwat Says India Must Rebuild on Its Ancient Foundations to Guide the World

शहीद लांस नायक को अंतिंम विदाई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को आगे बढ़ाया।

शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की गई। इस दौरान श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद के साथ स्वस्तिवाचन किया।

यह भी पढ़ें: हत्या का बदला हत्या: घर के बाहर पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, आठ राउंड फायरिंग, बेटे की कनपटी पर भी मारी गोली

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X