रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवास:प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर 4.85 लाख की ठगी, नगर निगम के क्लीनर पर एफआईआर दर्ज – Rs 4.85 Lakh Swindled Under The Pretext Of Providing A House Under The Pradhan Mantri Awas Yojana
देवास

देवास:प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर 4.85 लाख की ठगी, नगर निगम के क्लीनर पर एफआईआर दर्ज – Rs 4.85 Lakh Swindled Under The Pretext Of Providing A House Under The Pradhan Mantri Awas Yojana

November 23, 2026


Rs 4.85 lakh swindled under the pretext of providing a house under the Pradhan Mantri Awas Yojana

फ्रॉड।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

देवास नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने का सपना दिखाकर दो महिलाओं से 4 लाख 85 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि ठगी का आरोप नगर निगम देवास में पदस्थ एक क्लीनर पर लगा है। आरोपी ने नगर निगम में अपनी नौकरी और अधिकारियों से पहचान होने का हवाला देकर दोनों महिलाओं को योजना के तहत मकान आवंटित कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उनसे लाखों रुपये लेकर अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा करवा लिए। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी जब महिलाओं को मकान नहीं मिला और न ही उनकी रकम वापस हुई, तो उन्होंने नगर निगम में शिकायत की। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, नगर निगम में क्लीनर के पद पर कार्यरत नंदकिशोर प्रजापत ने दो महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने एक महिला से दो लाख 5 हजार रुपये और दूसरी महिला से 2 लाख 80 हजार रुपये लिए। दोनों महिलाओं को भरोसा दिलाया गया था कि वह अपने संपर्कों के जरिए उनके नाम पर योजना के तहत पक्का मकान आवंटित करवा देगा। इसी भरोसे में आकर महिलाओं ने अपनी जमा-पूंजी आरोपी के कहने पर उसकी पत्नी के बैंक खाते में जमा करा दी। काफी समय बीतने के बाद भी जब मकान आवंटित नहीं हुए तो महिलाओं ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी ने पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

निगम की जांच में सामने आया पूरा मामला

महिलाओं की शिकायत के बाद नगर निगम स्तर पर मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि क्लीनर नंदकिशोर प्रजापत ने दोनों महिलाओं से कुल 4 लाख 85 हजार रुपये लेकर अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा कराए थे। निगम की ओर से 10 नवंबर को जारी पत्र में भी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर राशि लेने की बात सामने आई। इसके बाद 19 नवंबर को नगर निगम के पत्र के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी नंदकिशोर प्रजापत फरार है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X