रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आस्था:अनंत अंबानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, धाम को दान किए 5 करोड़; मां अन्नपूर्णा का भी लिया आशीर्वाद – Anant Ambani Offers Prayers At Baba Vishwanath Temple, Donates ₹5 Crore To The Shrine
वाराणसी

आस्था:अनंत अंबानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, धाम को दान किए 5 करोड़; मां अन्नपूर्णा का भी लिया आशीर्वाद – Anant Ambani Offers Prayers At Baba Vishwanath Temple, Donates ₹5 Crore To The Shrine

November 24, 2026


Anant Ambani offers prayers at Baba Vishwanath temple, donates ₹5 crore to the shrine

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे अनंत अंबानी।

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच करोड़ रुपये दान दिया। विश्वनाथ धाम में अंबानी परिवार की ओर से किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। इससे पहले नीता अंबानी अनंत की शादी का निमंत्रण लेकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आई थीं। उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान किया था। पिछले तीन साल में अंबानी परिवार बाबा विश्वनाथ धाम को 8.51 करोड़ रुपये तक दान कर चुका है।

सोमवार को शाम करीब पांच बजे तक पहुंचे अनंत अंबानी की कार गेट नंबर चार के सामने रुकी। वहां से वे पैदल ही मंदिर में प्रवेश किए। गर्भगृह पहुंचकर करीब पांच मिनट तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया। अनंत अंबानी ने मंदिर में दर्शन के बाद अधिकारियों से बात की और धाम की व्यवस्थाओं को देखा। पुजारियों ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम् भेंट किया। इसके बाद उन्होंने दान किया।

मां अन्नपूर्णा का किया कुमकुमार्चन, एक करोड़ का दान भी दिया

अनंत अंबानी ने सोमवार को माता अन्नपूर्णा के भी दर्शन किए और एक करोड़ रुपये का दान दिया। 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। मंदिर के अर्चक पं. पप्पू ने विशेष कुमकुमार्चन पूजन कराया। अनंत ने माता के श्रीचरणों में शीश नवाया और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लिया। उन्हें माता का प्रसाद व अंगवस्त्रम भेंट किया गया।

तीन साल में छह बार धाम आ चुका है अंबानी परिवार

अंबानी परिवार पिछले तीन साल में छह बार बाबा विश्वनाथ के धाम आ चुका है। सोमवार से पहले अनंत अंबानी ने इसी साल 16 जून को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। वह सप्तऋषि आरती में शामिल हुए और अन्नपूर्णा मंदिर गए थे। एक करोड़ का दान भी किया था। पिछले साल 28 मई को बड़े भाई आकाश अंबानी ने विश्वनाथ धाम में दर्शन कर एक करोड़ का दान दिया था। 24 जून 2024 को इनकी मां नीता अंबानी और पिता मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह का पहला निमंत्रण पत्र बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किया था। उन्होंने 1.51 करोड़ का दान दिया था। एक फरवरी 2023 को अनंत अंबानी ने 24 घंटे में दो बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X