रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:बरेका परिसर में मौत बनकर आई तेज रफ्तार, रेलिंग से टकराई स्कूटी; 13 साल के अंजनेय की गई जान – High Speed Turns Fatal Within Blw Campus Scooter Crashes Railing Claiming Life Of 13 Year Old Anjaney
चंदौली

वाराणसी:बरेका परिसर में मौत बनकर आई तेज रफ्तार, रेलिंग से टकराई स्कूटी; 13 साल के अंजनेय की गई जान – High Speed Turns Fatal Within Blw Campus Scooter Crashes Railing Claiming Life Of 13 Year Old Anjaney

November 24, 2026


High speed turns fatal within BLW campus scooter crashes railing claiming life of 13 year old Anjaney

परिजनों में छाया मातम।
– फोटो : संवाद

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

चितईपुर थाना क्षेत्र के 11 कैलाशपुरी कॉलोनी (नेवादा, सुंदरपुर) निवासी अभिषेक त्रिपाठी का पुत्र अंजनेय त्रिपाठी (13) मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी लेकर निकला था। वह बरेका के मुख्य गेट से करीब 300 मीटर अंदर परिसर में पहुंचा था, तभी उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद स्कूटी लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X