अजमेर:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का भव्य समापन, दिखी रंगारंग संस्कृति की झलक, प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया – Pushkar Fair Concludes With Cultural Festivities, Horse Riding Show And Traditional Matka Race
तीर्थराज पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और कलाओं की झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने देशी-विदेशी पर्यटकों सहित दर्शकों का मन मोह लिया।
समापन समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजस्थान पुलिस की ओर से आयोजित हॉर्स राइड शो खास आकर्षण रहा। घोड़ों पर सवार जवानों ने विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। वहीं देशी-विदेशी महिलाओं ने सिर पर पानी से भरे मटके रखकर दौड़ लगाई और पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। सबसे भारी पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही कालबेलिया नृत्य और अन्य लोक प्रस्तुतियों ने समारोह में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेर दिए।
ये भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी घमासान, सदस्यों को साधने में जुटी भाजपा और कांग्रेस
समारोह के दौरान मेले के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, कलाकारों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सराहना की गई।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति को करीब से देखने और समझने के लिए पुष्कर एक जीवंत उदाहरण है। पुष्कर मेला प्रदेश की परंपरा, लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यटन का अनूठा संगम है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, विभिन्न विभागों, कलाकारों और प्रतिभागियों को बधाई दी।
रंगारंग प्रस्तुतियों, लोक परंपराओं और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन हुआ। मेले ने एक बार फिर राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन की पहचान देश-विदेश तक पहुंचाई।

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन– फोटो : credit

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन– फोटो : credit

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन– फोटो : credit

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन– फोटो : credit

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन– फोटो : credit
