उत्तरकाशी मोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों भवनों के जलने की सूचना है। इससे 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मोरी तहसील मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पवाणी गांव में शाम लगभग साढ़े चार बजे एक घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने और घरों में रखा सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया।
2 of 5
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अग्निकांड में घरों में रखा खाद्यान्न, बर्तन, गैस सिलिंडर, कपड़े, नकदी और अन्य घरेलू सामान जलने की सूचना है।
3 of 5
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। घर और गृहस्थी का सामान खोने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।
4 of 5
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। आग की सूचना पर मोरी से पुलिस, राजस्व विभाग और फायर सर्विस की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।
ये भी पढे़ं…उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती
5 of 5
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए भेजी गई।