हर वर्ग भाजपा से नाराज, किसानों के साथ दुश्मनी निकाल रही सरकार:उदयभान – The Government Is Taking Out Its Enmity With The Farmers

फोटो: सोनीपत के गन्नौर में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का स्वागत करते किसान न
November 25, 2026

फोटो: सोनीपत के गन्नौर में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का स्वागत करते किसान न
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा सरकार से खुश हो। सरकार किसानों के साथ भी दुश्मनी निकाल रही है। वह बुधवार को जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। यहां भाकियू (अ) जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक, अधिवक्ता जयभगवान त्यागी, रामफूल त्यागी, कांग्रेस जिला सचिव एवं हलका प्रभारी नरेंद्र राठी, रोहित त्यागी, बलजीत, प्रदीप त्यागी ने उनका स्वागत किया। किसानों ने उनके सामने समस्याएं रखीं।
पत्रकारों से बात करते हुए उदयभान ने कहा कि सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करती है, लेकिन किसानों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा। भावांतर योजना भी केवल दिखावा साबित हुई है। बाजरे का सरकारी भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि किसानों को 1800 से 2200 रुपये तक ही भाव मिल रहा है। पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को उन्होंने स्वार्थ की राजनीति बताया। किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल ने किसानों के समर्थन में भाजपा से नाता तोड़ा था, लेकिन आज भी किसानों की समस्याएं बनी हुई हैं। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की ओर से मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखने पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विकास कार्यों के लिए विधायक को ऐसा कदम उठाना पड़ा। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे मतभेद हर पार्टी में होते हैं, लेकिन भाजपा में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के बीच खींचतान जगजाहिर है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पांच हजार स्कूल बंद करने, 25 हजार शिक्षकों के पद खाली होने और 676 करोड़ रुपये सरेंडर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 12 साल में एक विश्वविद्यालय नहीं खोला। महिलाओं को 2100 रुपये देने और किसानों की धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने के वादे भी पूरे नहीं हुए।
November 29, 2026
– गढ़ी ब्राह्मणान में खंड स्तरीय महोत्सव के दौरान छह विधाओं में मुकाबले संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गीता जयंती महोत्सव के तहत खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में धृति, ऋषिता और ऋचा सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में हैप्पी चाइल्ड स्कूल की ऋषिता ने पहला […]
November 28, 2026
खरखौदा। कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी गांव पिपली निवासी नवीन उर्फ बोना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पिपली गांव निवासी रवि ने 7 […]
November 28, 2026
गोहाना। फोन अपडेट करने का झांसा देकर सिकंदरपुरा माजरा गांव के युवक प्रिंस से 2.91 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। प्रिंस ने ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाना में देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। प्राथमिकी दर्ज में प्रिंस ने बताया कि वह अपनी मां का मोबाइल नंबर प्रयोग करते हैं। यह नंबर मां के […]
