रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अजुहा में रामलीला :हनुमान ने जलाई लंका – Ramlila In Ajuha: Hanuman Sets Lanka On Fire
कौशांबी

अजुहा में रामलीला :हनुमान ने जलाई लंका – Ramlila In Ajuha: Hanuman Sets Lanka On Fire

November 26, 2026


Ramlila in Ajuha: Hanuman sets Lanka on fire

अजुहा के भौंतर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

सदर नगर पंचायत के वार्ड-1 भौंतर में मंगलवार रात रामलीला के सातवें दिन लंका दहन का भावपूर्ण मंचन किया गया। हनुमान के लंका में आग लगाते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जामवंत के कहने पर हनुमान लंका पहुंचे। उन्होंने अशोक वाटिका में सीता से भेंट कर श्रीराम का संदेश दिया। रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगाई गई। हनुमान ने पूरी लंका को जला दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रताप सिंह, राम-लखन, पप्पू सिंह, शिंटू सिंह और मनोज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X