E85 पेट्रोल इंजन, बैटरी से भी पावर…शानदार माइलेज! मार्केट में आ गई धांसू 8-सीटर MPV; पूरा परिवार समा जाएगा
2026 Toyota Innova Hycross Facelift को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. ये मॉडल 2022 में पहली बार आई इनोवा हाइक्रॉस का पहला मिड-साइकल अपडेट है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का आना है, जो E20 से E85 तक इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकता है. इससे ये भारत की पहली और एकमात्र स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल कार बन गई है.
डिजाइन और इंटीरियर
फेसलिफ्ट में फ्रंट फेसिया पूरी तरह बदला गया है. नया ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैम्प और डे-टाइम रनिंग लाइट सिग्नेचर, नया फ्रंट बम्पर और रिवाइज्ड रियर लाइट्स दिए गए हैं. कुल मिलाकर लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है.
इसके केबिन में भी बड़ा बदलाव आया है. हाई-एंड वेरिएंट्स में 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. नई अपहोल्स्ट्री, बेहतर कलर स्कीम और सॉफ्ट-टच मैटेरियल से केबिन एक्सपीरिएंस बेहतर हुआ है. फीचर्स की लिस्ट भी देख लीजिए-
- पैनोरेमिक सनरूफ
- पावर्ड ऑटोमन कैप्टन सीट्स (मिडिल रो)
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ)
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम (सबवूफर के साथ)
- वायरलेस चार्जर, पावर्ड टेलगेट, रियर सनशेड्स
सेफ्टी डिटेल
इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा उपलब्ध हैं. टॉप ZX वेरिएंट में टोयोटा सेफ्टी सेंस (Level-2 ADAS) मिलता है जिसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट शामिल हैं.
इंजन और माइलेज
इसका 2.0-लीटर (1987cc) नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, लगभग 170-173 bhp पावर और 206 Nm टॉर्क देता है. कंपनी ने इसे Direct Shift CVT के साथ पेश किया है. वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (फ्लेक्स-फ्यूल) में वही 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर है.
सिस्टम आउटपुट 197 bhp और 206 Nm है. इसे e-CVT गियरबॉक्स के साथ इसे पेश किया गया है. ये E20 से लेकर E85 तक चल सकता है. क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में लगभग 14-16 kmpl और हाइब्रिड में 20-22 kmpl के करीब होगा.
| वेरिएंट | पावरट्रेन | 7-सीटर कीमत | 8-सीटर कीमत |
|---|---|---|---|
| GX | पेट्रोल | ₹19.59 लाख | ₹19.64 लाख |
| G-SLF | हाइब्रिड (80 km/h लिमिटर) | ₹19.99 लाख | ₹19.99 लाख |
| GX | हाइब्रिड | ₹23.99 लाख | ₹24.04 लाख |
| VX | हाइब्रिड | ₹28.79 लाख | ₹28.84 लाख |
| ZX | हाइब्रिड | ₹31.99 लाख | — |
वारंटी डिटेल
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ कंपनी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है. ग्राहक चाहें तो इसे बढ़ाकर 5 साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक करा सकते हैं. वहीं, हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की अलग वारंटी मिलेगी. इसके अलावा, शुरुआती 3 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दी जा रही है.
कुल मिलाकर 2026 इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट ने डिजाइन, फीचर्स और फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ सेगमेंट में अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली है. आपको बता दें कि ये कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम के अनुसार हैं. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
