शहडोल:अमलाई के हॉस्पिटल में महिला की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत; डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप – Woman Dies In Amalai Hospital After Her Condition Worsens Following Injection; Doctor Accused Of Negligence

अस्पताल में हंगामा करते लोग।
November 29, 2026

अस्पताल में हंगामा करते लोग।
अमलाई स्थित SECL सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले के कोतमा निवासी परमेश्वर चौधरी SECL की राजेंद्र कॉलरी में कार्यरत थे। वह करीब चार महीने पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पत्नी चरखी बाई की अचानक उल्टी-दस्त के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अमलाई स्थित SECL सेंट्रल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां सुबह करीब पांच बजे उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- झाबुआ: नकली सोने का बिस्किट देकर की थी 4.90 लाख रुपये की ठगी, फरार चल रहे पुरुष और महिला आरोपी गिरफ्तार
महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताने लगे। हंगामे की सूचना पर अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति शांत कराई। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
मृतका के बेटे मोहित दास ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डॉ. दीपक पडारकर के अनुसार, महिला को लगातार दस्त होने के कारण ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। नॉरएड्रेनालिन ड्रिप के जरिए बीपी नियंत्रित किया गया और सुबह सामान्य स्तर पर आ गया था। डॉक्टर का कहना है कि मरीज को उल्टी-दस्त में दी जाने वाली सामान्य दवाएं और इंजेक्शन ही दिए गए थे। बाद में महिला अचानक कोलैप्स हो गईं। बीपी गिरने से एक्यूट कार्डियक अरेस्ट की आशंका है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस बल भेजा गया था। समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया।
November 29, 2026
स्कूली वैन के उड़े परखच्चे। विस्तार शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ओमनी वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और […]
November 29, 2026
कार के ऊपर पलटा ट्रक। विस्तार नेशनल हाईवे-43 पर मेडिकल कॉलेज तिराहे के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में बारात घर के सामने सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर भारी-भरकम ट्रक पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि कार […]
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
