रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:पेड़ों की कमी का ठीकरा वन कर्मचारियों पर, बिना जांच वेतन से हो रही वसूलीः जीवन सिंह – Forest Department Staff Being Held Responsible For The Shortage Of Trees; Salary Deductions Being Made Without Any Investigation: Jeevan Singh

November 22, 2026


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। वन कर्मचारियों को पेड़ों की कमी के नाम पर आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। जन सेवा ट्रस्ट के प्रधान जीवन सिंह ने आरोप लगाया कि आंधी, तूफान, आग, दीमक और अवैध कटाई से पेड़ों को नुकसान होने पर भी कर्मचारियों के वेतन से भरपाई की जाती है। उन्होंने बताया कि तकनीकी नोट के तहत पेड़ों की प्रजाति और मोटाई का रिकॉर्ड रखा जाता है। रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर बिना मौके पर जांच किए वसूली के आदेश जारी कर दिए जाते हैं। एक मामले में 43 लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में वन विभाग की उत्पादन शाखा समाप्त कर कटाई और लकड़ी उठान का काम वन विकास निगम को सौंप दिया गया। निगम की मुनाफा आधारित कार्यप्रणाली से सूखी और गिरी लकड़ी सड़ रही है। कार्ययोजना नहीं बनाने वाले अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से वसूली रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X