रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:मंडी में 1.08 करोड़ से बनेगा ऑफिस बिल्डिंग कम रेस्ट हाउस – An Office Building-cum-rest House Will Be Constructed In Mandi At A Cost Of Rs 1.08 Crore
जींद

Jind News:मंडी में 1.08 करोड़ से बनेगा ऑफिस बिल्डिंग कम रेस्ट हाउस – An Office Building-cum-rest House Will Be Constructed In Mandi At A Cost Of Rs 1.08 Crore

November 25, 2026


An office building-cum-rest house will be constructed in Mandi at a cost of Rs 1.08 crore.

24उचाना01 : नई अतिरिक्त मंडी में जेसीबी की सहायता से समतल की जा रही जमीन, जहां भवन बनेगा। संवाद

उचाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे स्थित उचाना की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में किसानों और मार्केट कमेटी के लिए सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। यहां करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला कार्यालय सह विश्राम गृह बनाया जाएगा। विधायक देवेंद्र अत्री बुधवार को भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

इसके बनने से मार्केट कमेटी को नया कार्यालय मिलेगा, वहीं फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को भी ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रस्तावित भवन में मार्केट कमेटी का कार्यालय संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही फसल सीजन के दौरान दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसानों के लिए रुकने और आराम करने की व्यवस्था होगी।

किसानों को देर-सवेर मंडी में पहुंचने या फसल बिक्री के इंतजार के दौरान ठहरने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भवन में सोने और आराम करने की सुविधा विकसित की जाएगी। फिलहाल मार्केट कमेटी का कार्यालय पुरानी मंडी में चल रहा है। नया भवन तैयार होने के बाद इसे नई अतिरिक्त मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मार्केट कमेटी के एसडीओ रोशन कुमार ने बताया कि विधायक देवेंद्र अत्री बुधवार को भवन की नींव रखेंगे। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नौ महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। नई अतिरिक्त मंडी में दो गेट हैं। इनमें एक गेट के पास धर्मकांटा बना हुआ है, जबकि दूसरे गेट से बाहर निकलने का रास्ता है। इसी दूसरे गेट के पास कार्यालय सह विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X