रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:रोडवेज बस चालक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज – Roadways Bus Driver’s Anticipatory Bail Application Rejected

November 27, 2026


मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में बागपत के थाना बड़ौत के गांव लॉयन मलकपुर निवासी शुभम तोमर उर्फ शिवम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।

हादसे की रिपोर्ट समयदीन ने दर्ज कराई थी। आरोप है कि शुभम बड़ौत डिपो की रोडवेज बस को तेज़ी और लापरवाही से चला रहा था। बस ने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही फरमान की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिस पर वह अपनी करीब तीन साल की बेटी अल्लो और बहनोई मोमिन के साथ सवार था।

आरोप है कि बस ने दूसरी मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारी, जिस पर इदरीश और साजिद सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी । बचाव पक्ष ने कहा कि वह अपनी साइड में सावधानी से धीमी गति पर बस चला रहा था। दो मोटरसाइकिल सवार आगे निकलने की होड़ में तेज़ी से लहराते हुए रॉन्ग साइड में आकर टकराए। सड़क की चौड़ाई करीब 50 फीट से अधिक है।

एक मोटरसाइकिल पर चालक सहित तीन सवारी थीं और चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और अभियोजन के प्रपत्रों को देखा। आरोप की प्रकृति, आरोपी की संलिप्तता और उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए अदालत ने कहा कि अग्रिम जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं है और अर्जी निरस्त कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X