लोहरौली। क्षेत्र के एक गांव में पैमाइश के बाद जमीन कब्जे में लेने गए युवक को जानमाल की धमकी दी गई। उसे गाली-गलौज करके खदेड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वासिन गांव निवासी सेराज अहमद खान ने थाना दुधारा में दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की दोपहर एक बजे के करीब वह पक्की पैमाइश के बाद चिह्नित जमीन का कब्जा लेने गया था। इसी दौरान गांव के ताजुद्दीन ने जानमाल की धमकी देते हुए खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर पर उक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद