भारत आध्यात्मिक ज्ञान का पावर हाउस :ओमानंद महाराज – India Is A Powerhouse Of Spiritual Knowledge: Omanand Maharaj
मुजफ्फरनगर। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भारत आध्यात्मिक ज्ञान का पावर हाउस है। विश्व में भारत को ही सनातन धर्म का जनक माना गया है। पूरी दुनिया को दिखाने के लिए धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र का आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश पुंज है। धर्म और संस्कृति जीवित होंगी तो समाज और राष्ट्र भी जीवित रहेंगे।
शुकदेव आश्रम के डोंगरे जी भागवत भवन में ओमानंद महाराज ने कहा कि इस संसार में व्यक्ति को अपने मोक्ष और जगत के कल्याण के लिए जीना चाहिए। ऋषि-मुनियों ने लोकहित की कामना से सनातन धर्म की स्थापना की, जिसका जनक भारत है।
वेदों, उपनिषदों, गीता, रामायण, महाभारत और भागवत महापुराण का दिव्य ज्ञान है। गंगा, यमुना, सरस्वती जैसी जीवनदायिनी नदियां और योग विज्ञान का ज्ञान भी भारत के पास है। ऋषि-मुनियों और संत-महात्माओं का ज्ञान और भगवान राम, कृष्ण और शिव नाम की संजीवनी भी यहीं है। इन्हीं दुर्लभ चीजों के कारण भारत को जगतगुरु कहा गया है।
हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, काशी, वृंदावन और अयोध्या जैसे तीर्थ आध्यात्मिक साधना के केंद्र हैं। इन स्थानों पर होने वाले धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक साधनाएं ही हैं। हमारी संस्कृति, सभ्यता, रीति-रिवाज और परंपराएं धार्मिक व आध्यात्मिक हैं। किसी भी समाज और राष्ट्र का अस्तित्व उसके धर्म, संस्कृति, सभ्यता और इतिहास पर टिका होता है।
ऋषि-मुनियों ने देश के कल्याण के लिए वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, भागवत जैसे दिव्य ग्रंथ रचे हैं। इन ग्रंथों के ज्ञान से ही समाज संस्कारित और प्रबुद्ध बना है। इन धर्म ग्रंथों का स्वाध्याय करना और उनके ज्ञान को जीवन में धारण करना आवश्यक है। कथाकारों से ज्ञान श्रवण कर चिंतन-मनन करने से जीवन सफल और सार्थक बनता है।

शुकदेव आश्रम में वेदव्यास मन्दिर का लोकार्पण करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। स्रोत संवाद

शुकदेव आश्रम में वेदव्यास मन्दिर का लोकार्पण करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। स्रोत संवाद

शुकदेव आश्रम में वेदव्यास मन्दिर का लोकार्पण करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। स्रोत संवाद
