रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:एचटेट के लिए 27 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन – Online Applications For Htet Can Be Submitted Until November 27

November 26, 2026


भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) के लिए अभ्यर्थी 27 नवंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के लिए होगी।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया है लेकिन अभी तक शुल्क जमा नहीं करवाया है, वे 27 नवंबर से पहले शुल्क जमा करवाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) का प्रिंट लेना सुनिश्चित करें।

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थी 28 और 29 नवंबर को अपने आवेदन विवरणों में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। 27 नवंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन और 29 नवंबर के बाद आवेदन विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X