रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:दो बेटियों के नाम पर बनाई लाडो बगिया, लगाए 114 पौधे – Created ‘lado Bagiya’ (a Garden) In The Name Of Two Daughters, And Planted 114 Saplings

November 25, 2026


लोहारू। झुंप्पा कलां गांव में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा के परिवार ने मंगलवार को दो बेटियों का जलवा पूजन कर उनके नाम पर लाडो बगिया तैयार की। त्रिवेणी बाबा के सानिध्य में आयोजित समारोह में पौधरोपण और तुलसी वितरण के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

समारोह में दोनों बेटियों के नाम पर बनाई गई लाडो बगिया में 11 चीकू, दो त्रिवेणी और 101 अन्य विशेष फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से समाज को बेटियों के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। त्रिवेणी बाबा ने कहा कि बेटी के जन्म पर पौधा लगाना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में लोहारू थाना प्रभारी एसएचओ सत्यनारायण पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने नेहरा परिवार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेटी के जन्म पर पौधरोपण करना समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कदम है।

सूर्यांशी के पिता अधिवक्ता करण सिंह नेहरा ने कहा कि जब उनकी बेटी बड़ी होगी तो ये पौधे उसे एहसास कराएंगे कि वह परिवार के लिए कितनी खास है। उसकी माता एवं प्रवक्ता रचना कुमारी ने संकल्प लिया कि जिस तरह वह अपनी बेटी की देखभाल करेंगी उसी तरह इन पौधों का भी पालन-पोषण करेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X