रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:मिट्टी खिसकने से हाईवे की सड़क हुई खोखली, भारी वाहनों से धंसने का खतरा – Soil Slippage Has Left The Highway Hollow Underneath; There Is A Risk Of The Road Caving In Under The Weight Of Heavy Vehicles
भिवानी

Bhiwani News:मिट्टी खिसकने से हाईवे की सड़क हुई खोखली, भारी वाहनों से धंसने का खतरा – Soil Slippage Has Left The Highway Hollow Underneath; There Is A Risk Of The Road Caving In Under The Weight Of Heavy Vehicles

November 27, 2026


Soil slippage has left the highway hollow underneath; there is a risk of the road caving in under the weight of heavy vehicles.

गांव खरकड़ी बस स्टैंड के समीप हाईवे के नीचे से ​खिसकी मिट्टी।

ढिगावामंडी। दिल्ली-पिलानी एक्सटेंशन हाईवे-709ई पर खरकड़ी बस स्टैंड के पास मिट्टी का कटाव होने से सड़क नीचे से खोखली हो गई है। बाबा हवा गिरी मंदिर से करीब 200 मीटर ढिगावा मंडी की तरफ बने इस खतरनाक स्थान पर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली को भिवानी के रास्ते राजस्थान से जोड़ने वाले इस हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के नीचे से मिट्टी पूरी तरह खिसक चुकी है और बड़ा गड्ढा बन गया है। ऊपर से सड़क सामान्य दिखाई देती है लेकिन नीचे का हिस्सा खोखला होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीण दीपक और कर्मबीर ने बताया कि बरसात के बाद यहां मिट्टी का कटाव शुरू हुआ था। शुरुआत में गड्ढा छोटा था लेकिन अब इतना बड़ा हो चुका है कि इसमें व्यक्ति खड़ा हो सकता है। बुजुर्ग शमशेर और दयाचंद ने बताया कि इस रास्ते से गुजरने पर हादसे का डर बना रहता है। बाइक चालक भी इस स्थान पर पहुंचकर गति कम कर लेते हैं।

स्मॉग में बढ़ सकता है हादसों का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के साथ मिट्टी का गहरा कटाव होने से स्मॉग के दौरान खतरा और बढ़ सकता है। कम दृश्यता में किसी वाहन का पहिया कटाव की तरफ उतरने पर वाहन गहरी खाई में जा सकता है। ग्रामीण संजय और कुलदीप ने मौके को खतरनाक स्थान के रूप में चिह्नित कर बैरिकेड लगाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के साथ सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी उठाई।

कमियों का पता लगाया जा रहा : नारायण

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कनिष्ठ अभियंता नारायण ने बताया कि हाईवे पर दुर्घटना संभावित सभी स्थानों पर संकेतक लगाए जा चुके हैं। मार्ग पर लगातार गश्त भी की जा रही है ताकि यातायात सुरक्षा से जुड़ी कमियों का पता लगाया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X