एमपी: बैतूल में मिट्टी की खदान धंसी, काली मिट्टी खोद रहे मां-बेटे मलबे में दबे; दोनों की हालत गंभीर
घटना बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेड़ीढाना की है जहां सोमवार सुबह मकान की छपाई के लिए काली मिट्टी लेने गए मां-बेटे अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
