सीजी: सरकारी स्कूल में दुष्कर्म के आरोपी आसाराम की प्रचार सामग्री बांटने का आरोप,शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट
बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आसाराम बापू की तस्वीर और प्रचार सामग्री वाली पुस्तकें बांटने का आरोप लगा है। अभिभावकों के विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
